बिहार

Bihar: जमुई में नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

Sarita
25 Jun 2025 6:52 AM IST
Bihar: जमुई में नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
x
Bihar बिहार: जमुई जिले के बरहट प्रखंड के धोबी घाट नदी में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मलयपुर बस्ती मोहल्ला निवासी भास्कर मिश्रा के 19 वर्षीय पुत्र उमंग कुमार के रूप में हुई है। एनडीआरएफ की टीम ने करीब 19 घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार को उसका शव नदी से बरामद किया। जानकारी के अनुसार उमंग अपने दो दोस्तों के साथ सोमवार को करीब 11 बजे घर से निकला था। शाम पांच बजे वह धोबी घाट नदी में नहाने गया था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसके दोनों दोस्त घर लौट आए, लेकिन उमंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। परिजनों ने काफी खोजबीन की तो उमंग के कपड़े नदी किनारे मिले, जिससे डूबने की आशंका जताई गई।
स्थानीय गोताखोरों द्वारा शव की खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रशासन को सूचना देने के बाद एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को सर्च अभियान चलाया और 19 घंटे बाद उमंग का शव बरामद किया। इधर, उमंग के भाई ने उसके दोस्तों पर हत्या कर शव को नदी में फेंकने का संदेह जताया है. मलयपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है | घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है|
Next Story