बिहार

Bihar : किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Sarita
4 Jun 2025 11:44 AM IST
Bihar : किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, इलाके में हड़कंप
x
Bihar बिहार: बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक किशोर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दहियांवा मिशन रोड मोहल्ला निवासी राजू श्रीवास्तव के पुत्र अमित श्रीवास्तव (15) की अपराधियों ने रहट रोड के पास से गुजरने वाली सरयू नदी के सीढ़ी घाट के पास चाकू घोंपकर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि अमित मंगलवार को घर से सब्जी लाने के लिए बाजार गया था।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। हालांकि, हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि अमित छपरा शहर के मिशन रोड स्थित किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story