बिहार

Bihar : पार्टी के बाद शिक्षक की हत्या, कबर में मिला शव

Sarita
7 Jun 2025 9:25 AM IST
Bihar : पार्टी के बाद शिक्षक की हत्या, कबर में मिला शव
x
Bihar बिहार: बेगूसराय में अपराधियों ने एक प्राइवेट शिक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी, जिसका शव शुक्रवार की शाम कबर झील इलाके में मिला. मृतक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कनौसी निवासी स्वर्गीय वशिष्ठ नारायण सिंह के छोटे पुत्र 22 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार उर्फ ​​बाबुल के रूप में हुई है. शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. सूचना मिलते ही गढ़पुरा, छौड़ाही, चेरिया बरियारपुर और मंझौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई|
कई घंटों तक सीमा क्षेत्र स्पष्ट नहीं हो सका, जिसके कारण अंचलाधिकारी और अमीन को भी बुलाया गया है. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. फिलहाल मौत के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो पाया है. 24 घंटे से लापता शिक्षक का शव मिला है. वे गुरुवार की शाम से लापता थे. उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई है. अब पुलिस जांच कर रही है|
Next Story