
x
Bihar बिहार: भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें छात्र रंजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्र उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल निवासी सुनील कुमार यादव का पुत्र था। रंजीत रोजाना की तरह पढ़ाई के लिए धोबीघाटवा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
स्थानीय निवासी प्रेम चंद यादव ने बताया कि अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर आ गया। ट्रक को देखकर रंजीत घबरा गया और सड़क पर रेत के ढेर में गिर गया, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
मृतक के पिता सुनील कुमार यादव बिहार पुलिस में तैनात हैं और वर्तमान में पटना में सेवारत हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। रंजीत का परिवार आयर थाना क्षेत्र के मैदापुर गांव में रहता है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने सड़क जाम कर दिया और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्थानीय निवासी प्रेम चंद यादव ने बताया कि जब तक अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचते और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा। सूचना मिलने पर नवादा पुलिस मौके पर पहुँची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं। निवासियों का कहना है कि जब तक बालू परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा। इस घटना से पूरे इलाके में भय और गुस्सा फैल गया है।
TagsBiharछात्रट्रकचपेटमौत Biharstudenttruckhitdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





