बिहार

Bihar: इंटर परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की संदिग्ध मौत

Sarita
6 Feb 2026 9:12 AM IST
Bihar: इंटर परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की संदिग्ध मौत
x
Bihar बिहार: छपरा जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना 5 फरवरी को छपरा–मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 722 पर अलोनी बाजार के समीप कमालपुर चीमनी के सामने हुई। मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना ब्राह्मणटोली निवासी राम कुमार यादव के 17 वर्षीय पुत्र सचिन यादव के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, सचिन अमनौर प्रखंड अंतर्गत रायपुरा जेएम उच्च विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रहा था। इसी दौरान वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गड़खा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया गया कि रिविलगंज प्रखंड के कचनार गांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों का परीक्षा केंद्र अमनौर के रायपुरा स्कूल में बनाया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र अपने-अपने घर लौट रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ।
हालांकि इस घटना को लेकर मृतक के साथ मोटरसाइकिल से आ रहे युवक रितेश कुमार ने अलग दावा किया है। उसने बताया कि पुराने विवाद को लेकर गोदना मठिया गांव निवासी मोनू, सुजीत और एक अन्य युवक एनएच पर मोटरसाइकिल से इंतजार कर रहे थे। रितेश के अनुसार, सचिन को जान से मारने की नीयत से ये लोग पीछे से आए और चलती मोटरसाइकिल के पास आकर बेल्ट और फाइटर से हमला करने लगे।
Next Story
null