बिहार

Bihar: मैच पर सट्टा हारने से सदमे में युवक ने की आत्महत्या

Sarita
25 Feb 2025 8:20 AM IST
Bihar: मैच पर सट्टा हारने से सदमे में युवक ने  की आत्महत्या
x
Bihar बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक युवक की जान ले ली। मादीपुर राम राजी रोड में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम 25 वर्षीय रंजन कुमार बताया जा रहा है। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रंजन ने रविवार को आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाया था। सट्टे में हारने के बाद उसने आत्महत्या कर ली। सोमवार को उसका शव घर में तौलिया से बने फंदे से लटकता मिला। मृतक रंजन मेडिकल स्टोर पर काम करता था और भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर पैसे हारने के कारण तनाव में था। मां नीलम देवी जब बर्तन साफ ​​कर वापस लौटी तो उसने बेटे को फंदे से लटकता देखा। उसने उसके गले से फंदा काटकर बेटे को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने के बाद काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गैस सिलेंडर के लिए दिए 1000 रुपये जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया। उन्होंने एक घंटे तक साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि युवक की मां उसे गैस सिलेंडर के लिए 1000 रुपए देकर काम पर चली गई थी। जब वह घर लौटी तो उसने अपने बेटे को फंदे से लटका देखा। रंजन ग्रेजुएशन फाइनल ईयर का छात्र था। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया कि युवक ने कितने रुपए का जुआ खेला था। सोमवार दोपहर जब उसकी मां नीलम देवी काम से लौटी तो रंजन का शव पंखे से तौलिया के सहारे लटकता मिला। बेटे की हालत देखकर मां चीखने लगी, जिससे उनके घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है रंजन की मां ने बताया कि वह सुबह साढ़े आठ बजे काम पर चली गई थी और उसका बड़ा बेटा चंदन भी सुबह छह बजे अपने काम पर चला गया था।
उस समय रंजन घर में अकेला था, जब मां दोपहर 12 बजे लौटी तो उसने अपने बेटे को फंदे से लटका पाया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर मौत का कोई और कारण है। एफएसएल टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के चचेरे भाई राकेश कुमार ने बताया कि रंजन एक मेडिकल स्टोर पर सेल्समैन था। पिछले 6 महीने से वह ऑनलाइन सट्टे में लिप्त था। इसके लिए उसने अपने कई दोस्तों से कर्ज ले रखा था। वह घर से पैसे लेकर सट्टा लगाता था। रविवार की रात भी उसने भारत-पाकिस्तान मैच पर सट्टा लगाया था। वही चचेरे भाई ने बताया कि रंजन ने रात में अपनी मां से 1000 रुपए मांगे थे, लेकिन पैसे नहीं मिलने पर वह तनाव में आ गया था। सुबह उसे गैस सिलेंडर लाने के लिए 1000 दिए थे। थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगा।
Next Story