बिहार

Bihar: भीषण गर्मी का कहर, गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Sarita
10 Jun 2025 8:53 AM IST
Bihar: भीषण गर्मी का कहर, गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
x
Bihar बिहार: बिहार में इस समय भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. तेज धूप, उमस और शुष्क हवाओं के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग (IMD बिहार) ने राज्य के 32 जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, 6 अन्य जिलों के लिए हीटवेव के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है.
हीट अलर्ट: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर न निकलने की सलाह
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का यह रुख बना रहेगा. खासकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.
डेहरी सबसे गर्म, कई जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस पार
सोमवार को सबसे अधिक तापमान रोहतास के डेहरी में दर्ज किया गया, जो 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा गया में 40.6 डिग्री सेल्सियस, पटना में 40.3 डिग्री सेल्सियस और गोपालगंज में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. बक्सर, औरंगाबाद, भोजपुर, बिक्रमगंज जैसे इलाके भी गर्मी की चपेट में हैं। दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे और रात में भी गर्म हवाएं लोगों को बेचैन कर रही हैं।
Next Story