
x
Bihar बिहार: मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के दरिया छपरा गांव में दो दिनों से लापता सरकारी शिक्षक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान साहेबगंज निवासी रामजी ठाकुर के 42 वर्षीय पुत्र गुड्डू लाल ठाकुर के रूप में हुई है, जो राजकीय मध्य विद्यालय मनाइन में पदस्थापित थे. परिजनों के अनुसार गुड्डू लाल ठाकुर 2 जुलाई की रात से लापता थे. तब से उनके परिजन और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश कर रहे थे|
इसी क्रम में 3 जुलाई की रात सेमरा नियामत के चिकना चौर इलाके में उनका जूता, तौलिया और एक बक्सा बरामद किया गया था, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था. आज 4 जुलाई की सुबह उसी इलाके के चवर से शिक्षक का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना प्रभारी सिकंदर कुमार और एसआई पुनीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी सिकंदर कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को सूचना दे दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कल मृतक का जूता और तौलिया घटनास्थल से कुछ दूरी पर ग्रामीणों को मिला था। वहीं परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
TagsBiharलापताशिक्षकशवसनसनीजांचपुलिसBiharmissingteacherbodysensationinvestigationpolice जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





