
x
Bihar बिहार: बिहार के नालंदा में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव के पैरों में 12 कीलें भी ठोंकी हैं। मृतका कौन है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इस हत्या को तंत्र-मंत्र के अनुष्ठान से भी जोड़ रहे हैं। तो कुछ का मानना है कि इलाज के दौरान युवती की मौत हुई होगी, फिर शव को यहां ठिकाने लगाया गया होगा। मृतका की उम्र करीब 26 साल बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मामला हरनौत प्रखंड अंतर्गत सरथा पंचायत के बहादुरपुर गांव का है। बुधवार को कुछ ग्रामीणों ने हाईवे के किनारे जंगल के पास शव देखा। युवती लाल रंग की नाइटी पहने हुए थी। उसके एक हाथ पर पट्टी बंधी हुई थी। साथ ही दोनों पैरों में 6-6 कीलें ठोंकी गई थीं।
फिलहाल पुलिस युवती की पहचान करने में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया और आसपास के थानों से संपर्क कर महिला की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। वहीं ग्रामीणों की मानें तो जिस तरह से महिला के हाथ पर पट्टी बंधी है, उससे लगता है कि महिला की मौत इलाज के दौरान हुई होगी।
पुलिस केस से बचने के लिए महिला के शव को यहां फेंका गया होगा। कुछ ग्रामीणों की मानें तो काला जादू के लिए इस तरह कील का इस्तेमाल किया जाता है। संभव है कि तंत्र-मंत्र, काला जादू के चलते महिला की हत्या की गई हो। या फिर महिला की बलि दी गई होगी। इसके अलावा कुछ लोगों का यह भी कहना है कि प्रेम-प्रसंग में विवाद के चलते किसी विक्षिप्त ने महिला की हत्या की होगी। हालांकि सच्चाई क्या है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
TagsBiharयुवतीलाशसनसनी Biharyoung girldead bodysensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





