
x
Bihar बिहार: बिहार के लखीसराय से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है, जहां एक स्कॉर्पियो असंतुलित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में एक किशोर की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सूर्यगढ़ा बाजार स्थित पब्लिक हाई स्कूल के मछली मार्केट के पास हुई. मृतका की पहचान सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के सलेमपुर निवासी मनोज शर्मा की 12 वर्षीय पुत्री वैष्णवी कुमारी के रूप में हुई|
घायलों में मनोज शर्मा की पत्नी रजनी देवी (35 वर्ष) और 14 वर्षीय पुत्र सुजल कुमार शामिल हैं. बताया जा रहा है कि तीनों लोग फुटपाथ पर जा रहे थे, तभी एक स्कॉर्पियो असंतुलित होकर सड़क के पश्चिम किनारे फुटपाथ पर चढ़ गई और तीनों लोग स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए. इस हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा लाया गया, जहां से रजनी देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया। साथ ही स्कॉर्पियो को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।
TagsBiharफुटपाथस्कॉर्पियोचीख-पुकारBiharfootpathScorpioscreams and criesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





