बिहार

Bihar: बारिश बना काल, बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत

Sarita
15 April 2025 9:05 AM IST
Bihar: बारिश बना काल, बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत
x
Bihar बिहार: बिहार के अरवल जिले में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में पति, पत्नी और बेटी जिंदा जल गए हैं. बिहार में काल बैसाखी का कहर जारी है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण बिहार में आंधी के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. पिछले 12 घंटों में नालंदा, रोहतास और छपरा में आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई है. तीन की मौत दरअसल, बारिश और आंधी के कारण जान-माल का व्यापक नुकसान हुआ है. कल देर शाम अरवल के वंशी थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में पति, पत्नी और उनकी बेटी की मौत हो गई|
तीनों खेत में गेहूं की फसल काटने गए थे. शाम 4 बजे अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश होने लगी. खुद को बचाने के लिए तीनों पुआल के ढेर में छिप गए. इसी बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली सीधे पुआल के ढेर पर गिरी. पुआल में आग लग गई और तीनों आग की चपेट में आ गए. आग तेजी से फैली और किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. सभी की मौत हो गई|
Next Story