
x
Bihar: वैशाली पुलिस ने शांतिस्तूप स्थित खरौना पोखर के पास चल रहे देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों और तीन युवतियों को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार यह धंधा होटल संचालक चोरी-छिपे चला रहे थे।हाजीपुर सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि पुलिस को खरौना पोखर स्थित एक होटल और रेस्टोरेंट में देह व्यापार चलाने की सूचना मिली थी। यह धंधा होटल मालिक और मैनेजर द्वारा चलाया जा रहा था।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में दो महिला सब-इंस्पेक्टर और वैशाली अंचलाधिकारी को दंडाधिकारी के रूप में शामिल किया गया। टीम ने छापेमारी कर तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया। एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
एसडीपीओ मंडल ने बताया कि सभी आरोपी आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। होटल से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। रेस्क्यू की गई महिलाओं का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पुलिस ने मौके से 2040 रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए। इससे पहले भी वैशाली के कई होटलों में छापेमारी की गई थी, जहां महिला और पुरुष को आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एसडीपीओ ने बताया कि होटल मालिक अमरेश सहनी और अन्य गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। दोनों होटलों को तत्काल सील कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई होटल संचालक ऐसे कृत्यों में पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
TagsBiharदेह व्यापाररैकेटभंडाफोड़prostitution racket busted जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





