बिहार

Bihar : खेल रही बच्ची आटा चक्की में फंसी, सिर धड़ से अलग

Sarita
5 March 2025 10:31 AM IST
Bihar : खेल रही बच्ची आटा चक्की में फंसी, सिर धड़ से अलग
x
Bihar बिहारः बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दर्दनाक हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई, जहां पहली क्लास की छात्रा अपने दोस्तों के साथ खेलते-खेलते स्कूल से बाहर निकल गई. फिर वह स्कूल के पास स्थित आटा चक्की के पास पहुंच गई. जहां आटा चक्की मशीन के बेल्ट में फंसकर उसकी मौत हो गई. बच्ची चक्की में इतनी बुरी तरह फंस गई कि उसका सिर और हाथ धड़ से अलग हो गया. आनन-फानन में परिजनों ने बच्ची के शव को दफना दिया. मृत बच्ची की पहचान मोतीपुर प्रखंड की रहने वाली चांदनी खातून के रूप में हुई है, जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसौनी नाथ उर्दू की पहली क्लास की छात्रा थी. इस हादसे के बाद स्कूल में कोहराम मच गया|
घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. परिजन गमगीन थे. बच्ची के पिता मोहम्मद एजाज ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी के मुताबिक मोहम्मद एजाज की बेटी चांदनी खातून पहली क्लास की छात्रा थी. फिर वह आटा चक्की के बगल में रखे स्टूल के नीचे छिप गई। जब वह बाहर निकल रही थी तो चक्की के बेल्ट में फंस गई और उसकी मौत हो गई।
स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण स्कूल प्रबंधन की लापरवाही है। एजाज के तीन बेटे और दो बेटियां थीं। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल मुख्य सड़क के नजदीक है, जिस पर हर समय छोटी-बड़ी गाड़ियां आती-जाती रहती हैं। इसके बावजूद स्कूल के मुख्य गेट का ग्रिल दिनभर खुला रहता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। राजेपुर ओपी अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है, लेकिन बच्ची के परिजनों ने पोस्टमार्टम की इजाजत नहीं दी है। शुरुआती जांच में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। अब स्कूल के प्रिंसिपल से पूछताछ की जा रही है।
Next Story