
x
Bihar बिहार: गोपालपुर प्रखंड के रतनगंज बहियार में मंगलवार को एक व्यक्ति सर्पदंश का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनगंज निवासी मोहम्मद मंसूर (50 वर्ष), पिता मोहम्मद रहमान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से मवेशियों के लिए चारा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें एक जहरीले सांप ने काट लिया।
अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने मंसूर को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया और समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। स्थिति सामान्य होने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद अक्सर खेतों और बहियार इलाकों में सांप निकल आते हैं। ऐसे में लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को भी सलाह दी है कि सर्पदंश होने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए जाएं। समय पर इलाज मिलने पर जान बचाई जा सकती है।
TagsBiharसांपकाटनेव्यक्तिघायलBiharsnakebitepersoninjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





