बिहार

Bihar:सर्पदंश से व्यक्ति की मौत,परिवार में कोहराम

Sarita
20 April 2025 9:09 AM IST
Bihar:सर्पदंश से व्यक्ति की मौत,परिवार में कोहराम
x
Bihar बिहार: बिहार में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि गौसी अमनौर गांव निवासी विजय कुमार मांझी (36) विश्वम्भर छपरा गांव में खजूर की ताड़ी लेने गया था। जहां उसे सांप ने डस लिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
Next Story