
x
Bihar बिहार : बिहार में जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार की सुबह एक महिला का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर कूड़वाटांड चौक स्थित महादलित बस्ती में एक महिला का शव उसके घर के पीछे से बरामद किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार,मृतक महिला की पहचान संजय रविदास की पत्नी फुलवा देवी (40) के रूप में की गयी है।
फुलवा देवी बेंगलुरु में मजदूरी का काम करती थीं और हाल ही में मकर संक्रांति के अवसर पर घर आई थीं। वह रविवार शाम करीब छह-सात बजे के बाद से लापता थीं। परिजनों ने रात भर रिश्तेदारों और आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं सोमवार की सुबह घर के पीछे फुलवा देवी का शव बरामद किया गया।सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए अस्पताल भेज दिया है । पोस्टमाटर्म रिपोटर् आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल)की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
TagsBiharमहिलाशवहड़कंपBiharwomanbodypanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





