
x
Bihar बिहार: भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के पीरपैंती थाना क्षेत्र में एक महिला समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई। शुक्रवार को भवानीपुर गंगा घाट पर महिला और युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान कुशलपुर निवासी बंटी सिंह (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था। शवों की स्थिति और घटनास्थल के हालात को देखते हुए पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। इधर, परिजनों ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि बंटी सिंह के एक हाथ में फ्रैक्चर था और सिर पर गहरे जख्म मिले हैं। मृतक महिला की पहचान सियाराम के साले की पत्नी के रूप में हुई है। दोनों शवों को गंगा से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के मुताबिक बंटी तीन दिन पहले काम के लिए निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने उसके मालिक सियाराम से संपर्क किया तो बताया गया कि वह किसी जरूरी काम से बाहर गया है। बाद में उसकी पत्नी ने भी यही जानकारी दी। लेकिन तीन दिन बाद गंगा में उसका शव मिलने से पूरा मामला संदिग्ध हो गया है। बंटी के पिता ने कार मालिक सियाराम पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि सियाराम ने अपने बेटे और बेटी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला और युवक के बीच अवैध संबंध थे।पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
TagsBiharगंगामहिलायुवकशवहड़कंपBiharGangawomanyouthdead bodypanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





