
x
Bihar बिहार: बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक युवक की सिर कटी लाश मिली, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का, लेकिन शव इस हालत में मिलने के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है|
दरअसल, युवक का शव प्लेटफॉर्म नंबर चार के पास ट्रैक के पास मिला. मृतक का सिर और धड़ करीब 10 फीट की दूरी पर अलग-अलग दिशाओं में पड़ा था. शव को देखते ही यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्टेशन मास्टर बिक्रम सिंह मौके पर पहुंचे| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत दुर्घटना में हुई है या फिर यह हत्या है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा. आसपास के थानों को भी घटना की सूचना दे दी गई है|
TagsBiharरेलवे स्टेशनलाशहड़कंप Biharrailway stationbodypanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





