
x
Bihar बिहार: बिहार में सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक नर्तकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बिशुनपुरा गांव निवासी सूरज चौधरी की पत्नी अंजली चौधरी (18) अपने पति के आर्केस्ट्रा ग्रुप में नर्तकी का काम करती थी। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को अंजली ग्रुप के सभी सदस्यों के साथ बनियापुर में एक समारोह में शामिल होने गई थी।
कल देर शाम उसके मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि ग्रुप के सदस्य अंजली को घर में मृत छोड़कर भाग गए हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
TagsBiharकमरेडांसरशवहड़कंपBiharroomdancerbodycommotionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





