बिहार

Bihar : बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत और दो घायल

Sarita
30 April 2025 10:55 AM IST
Bihar : बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत और दो घायल
x
Bihar बिहार: बिहार में रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात बाइक सवार तीन लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
मृतक की पहचान जिले के नोखा थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी सुनील चौधरी (47) के रूप में हुई है। इस घटना में बाइक चला रहे कपूर चौधरी और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
Next Story