बिहार

Bihar: भोज खा रहे बारातियों पर बिजली गिरने से एक की मौत, तीन गंभीर

Sarita
5 Jun 2025 11:13 AM IST
Bihar: भोज खा रहे बारातियों पर बिजली गिरने से एक की मौत, तीन गंभीर
x
Bihar बिहार: बिहार के कई जिलों के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। बुधवार को मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, मधुबनी, गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों में हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर रहने की संभावना है।
वहीं, अगले तीन घंटे तक गरज, चमक और हवा के साथ बारिश की प्रबल संभावना है। बिजली गिरने से शादी में शामिल लोग झुलसे इधर, बांका और आसपास के इलाकों में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। तीन लोग झुलस गए। घटना बौंसी प्रखंड क्षेत्र के गंगटी मैदान डीह में बुधवार की शाम घटी। डुमरिया गांव निवासी 26 वर्षीय विजय मरांडी की वज्रपात से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डुमरिया से बारात लेकर लोग गंगटी के मैदान डीह टोला पहुंचे थे। शादी समारोह के दौरान एक घर में सभी बाराती खाना खा रहे थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ।
घर के अंदर बैठे कई लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में विजय मरांडी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में गंगटी निवासी राजकुमार हांसदा, पिता- सीताराम हांसदा, रतनसार निवासी बबलू किस्कू और धेनुकट्टा (झारखंड) निवासी प्रेमलाल सोरेन गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में परिजनों द्वारा सभी को रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अर्चना कुमारी ने विजय मरांडी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पटना के मौसम की बात करें तो बुधवार की सुबह धूप नहीं निकली। सुबह साढ़े सात बजे के बाद कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई।
मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस, गया 37.5 डिग्री, भागलपुर 36.6 डिग्री, पूर्णिया 34 डिग्री, मुजफ्फरपुर 33 डिग्री, बक्सर 38.1 डिग्री, औरंगाबाद 38.4 डिग्री, मधुबनी 31.1 डिग्री, मधेपुरा 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी पिछले 24 घंटे में बक्सर सबसे गर्म जिला रहा।
Next Story