बिहार

Bihar News:डांस देखने गए युवक का सुबह शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
2 Feb 2026 8:43 AM IST
Bihar News:डांस देखने गए युवक का सुबह शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
x
Bihar News: रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत दैदहां गांव के पास एक आहर से रविवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखे जाने के बाद तत्काल दिनारा थाने को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई करते हुए अंत्यपरीक्षण के लिए सासाराम भेज दिया।मृतक की पहचान दैदहां गांव निवासी 30 वर्षीय विकास कुमार, पुत्र गर्जन सिंह, के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विकास बीती रात दूसरे गांव में नाच प्रोग्राम देखने गया था, लेकिन सुबह तक घर नहीं लौटा। उसके मोबाइल फोन से भी संपर्क नहीं हो पाया।
प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कहीं भी बाहरी चोट या जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे मौत के कारणों को लेकर कई अटकलें लग रही हैं। पुलिस ने बताया कि शव आहर के भरे पानी से बरामद किया गया। मृत्यु के कारणों की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।
Next Story