बिहार

Bihar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, मचा कोहराम

Sarita
6 March 2025 8:15 AM IST
Bihar News:  सड़क हादसे में युवक की मौत, मचा  कोहराम
x
Bihar News: जिले के बलवा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी है। मृतक युवक की पहचान बलवा थाना क्षेत्र के बरसम गांव निवासी शिवन राम के 25 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है। मृतक 5 भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। मृतक मजदूरी करता था। अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मृतक के बहनोई कनरिया निवासी महेश राम ने बताया कि दिलीप घर से मदनपुर चौक के पास टहलने के लिए निकला था।
इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 पुलिस की मदद से उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए बरियाही स्वास्थ्य लाया गया, जहां मरहम पट्टी करने के बाद डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस जांच में जुटी|
लेकिन सहरसा सदर अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक प्रदेश में मजदूरी करता था और 4 माह पहले ही घर आया था। सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बलवा पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
Next Story