
x
Bihar News: दोनों बच्चियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। विधायक ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। बैकुंठपुर। एक संवाददाता, महम्मदपुर थाना के परसौनी गांव में शनिवार की शाम करंट लगने से दो बच्चियां झुलस गईं। बुटन महतो की 12 वर्षीय पुत्री रोशनी कुमारी व रामपुकार महतो की 12 वर्षीय पुत्री पुतुल कुमारी को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार की देर शाम तीन बच्चियां एक साथ किसी काम से घर से बाहर गई थीं।
लौटने के दौरान वे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गईं। इस दौरान दो बच्चियां गंभीर रूप से झुलस गईं। जबकि एक अन्य बच्ची को मामूली झटका लगा। दोनों बच्चियों का इलाज सीएचसी के इमरजेंसी कक्ष में कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मणिशंकर दास रात में ही अस्पताल पहुंचे। विधायक ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह से समुचित इलाज के लिए कहा। दोनों को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
TagsBiharबिजलीचपेटकिशोरीझुलसे Biharelectricitystruckteenagergot burntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





