
x
Bihar News: हरैया पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह थानाध्यक्ष अंजन कुमार के नेतृत्व में और एसएसबी के सहयोग से भरतमही गांव के समीप तिलावे नदी में छापेमारी कर 70 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्कर नंदू यादव और चोकर यादव दोनों भलुआहा वार्ड 1 के निवासी हैं। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष श्री कुमार ने की। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी उस समय की गई जब तस्कर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में गांजा की तस्करी करने की फिराक में थे।
इसी दौरान पुलिस और एसएसबी जवानों ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया। इस सिलसिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बरामद गांजा को जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार तस्करों को मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त तस्करों के बारे में पूर्व से ही तस्करी के इनपुट मिल रहे थे। सटीक सूचना के अभाव में वह बच निकल रहे थे। बरामद गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख से अधिक बताई जाती है। नेपाल से प्राप्त सूचना और एसपी स्वर्ण प्रभात के आदेश पर एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर इनकी गिरफ्तारी की गयी।
TagsBiharगांजातस्करगिरफ्तारBiharGanjaSmugglerArrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





