बिहार

Bihar News: प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

Sarita
5 March 2025 8:20 AM IST
Bihar News: प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
x
Bihar News: जिले के मुरार थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उसके ससुराल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।
मृतका की पहचान रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के फतेहगंज गांव निवासी जयनाथ सिंह की पुत्री के रूप में हुई है। 6-7 माह पूर्व उसकी मुलाकात बैदा गांव निवासी गुल्लू यादव से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध पनप गया। जनवरी में गुल्लू ने प्रेमिका से मिलने महाकुंभ जाने का बहाना बनाया, लेकिन वह सीधे फतेहगंज पहुंच गया, जहां स्थानीय लोगों ने दोनों को मिलते हुए पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जबरन दोनों की शादी करा दी। फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या 31 जनवरी को शादी के बाद निराशा अपने पति के साथ बैदा गांव पहुंची, लेकिन वहां गुल्लू उसे दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गया और ससुराल वालों ने भी उसे अपनाने से इनकार कर दिया। इस स्थिति से परेशान निराशा थाने पहुंची, जहां मामला सुलझ गया।
पुलिस ने ससुराल वालों को समझाया और लड़की को अपने घर रखने के लिए राजी कर लिया, लेकिन शादी के एक माह बाद रविवार को निराशा ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फरार लोगों की तलाश शुरू मामले में एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन हर पहलू की जांच की जा रही है और एफएसएल टीम को बुलाया गया है। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों की ओर से उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ससुराल पक्ष के फरार लोगों की तलाश में जुट गई है।
Next Story