बिहार

Bihar News: मौत की सेल्फी,नाव पर फोटो लेते समय 6 लड़के डूबे, दो की मौत

Sarita
24 Feb 2025 9:14 AM IST
Bihar News: मौत की सेल्फी,नाव पर फोटो लेते समय 6 लड़के डूबे, दो की मौत
x
Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में रविवार को सेल्फी लेने के दौरान दो लड़के तालाब में डूब गए। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के लालपुरा गांधी मैदान के पास हुई। बताया जा रहा है कि 6 किशोर तालाब में नाव पर चढ़कर सेल्फी ले रहे थे। तभी नाव डगमगाने लगी और उसमें पानी भर गया। सभी लड़के पानी में डूब गए। उनमें से 4 तैरना जानते थे, इसलिए वे बच गए और किनारे पर आ गए। वहीं, दो अन्य लड़कों की डूबने से मौत हो गई। रविवार को हुई इस घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया।
आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से तालाब में डूबे दोनों किशोरों की तलाश की गई। दोनों को तालाब से बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबरों के मुताबिक, सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Next Story