
x
Bihar News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ के पास बुधवार को एंटी लिकर टास्क फोर्स (एएलटीएफ) की टीम ने जिले में शराब बिक्री की रोकथाम की जिम्मेदारी दी गई विभाग की गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग की टीम एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
उत्पाद विभाग में अनुबंधित गाड़ी में शराब मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। इस बारे में सभी अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। गिरफ्तार चालक थाना क्षेत्र के बघड़ा गांव निवासी केशव कुमार है। बताया जाता है कि एएलटीएफ की टीम शराब को लेकर छापेमारी कर रही थी। तभी गुप्त सूचना मिली कि उत्पाद विभाग में अनुबंधित एक स्कॉर्पियो में चालक शराब लेकर जा रहा है।
इसके बाद गोपालगंज मोड़ के पास स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई तो एक कार्टन देसी, चार बोतल अंग्रेजी और चार बोतल बीयर बरामद हुई।
टीम ने कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर मुफस्सिल थाने ले गई। गिरफ्तार चालक केशव ने बताया कि मंगलवार को उत्पाद टीम ने रघुनाथपुर में छापेमारी की थी। उसमें मैं वाहन लेकर गया था। इसके बाद उसी वाहन से होली के लिए शराब चुराई। शराब लेकर अपने घर बघड़ा जा रहा था। इसी बीच एएलटीएफ की टीम ने मुझे गिरफ्तार कर लिया। टीम चालक से पूछताछ करती रही। इस मामले में उत्पाद निरीक्षक गणेश चंद्र से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। जब्त वाहनों से छापेमारी करने की परंपरा पुरानी है। सरकारी वाहनों के अलावा विभाग के पास कई ऐसे वाहन भी हैं, जिनसे अधिकारी छापेमारी करते हैं। इन वाहनों पर पूरा नंबर नहीं होता और अधिकारी काला शीशा लगाकर घूमते हैं। इस कारण किसी को पता नहीं चल पाता कि वाहन के अंदर क्या है। जब अधिकारियों से इस बारे में पूछा जाता है तो वे अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। शराब लेकर आ रहा बाइक चालक गिरफ्तार
बक्सर के उत्पाद विभाग की कार्रवाई में गंगा ब्रिज चेकपोस्ट पर शराब लेकर आ रहे एक बाइक चालक को गिरफ्तार किया गया है।
उत्पाद अधीक्षक आलोक रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे चेकपोस्ट पर यूपी से आने वालों की जांच की जा रही थी।
यूपी से आ रहे बाइक सवार को जैसे ही रोका गया तो उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। हालांकि, तलाशी के दौरान शुरुआत में कुछ नहीं मिला, लेकिन जब बाइक की सीट हटाकर देखा गया तो उसके नीचे तीन बोतलों में 1.875 लीटर शराब मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। युवक की पहचान पुराना भोजपुर निवासी सोनू पाठक के रूप में हुई और उसे जेल भेज दिया गया।
TagsBiharउत्पाद विभागगाड़ीशराबBiharExcise DepartmentVehicleLiquorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





