
x
Bihar News: मुंगेर पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार तारापुर दियारा इलाके में अवैध हथियार निर्माण के एक बड़े अड्डे का खुलासा किया गया है। इस दौरान पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अवैध हथियार बना रहे तीन कारीगरों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों के साथ हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तारापुर दियारा इलाके में कुछ लोग मिलकर अवैध हथियारों की मिनी फैक्ट्री चला रहे हैं और विभिन्न प्रकार के हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, सशस्त्र बल और बिहार एसटीएफ के जवान शामिल थे।
एसपी ने बताया कि संयुक्त टीम ने तारापुर दियारा इलाके में छापेमारी कर तीन अभियुक्तों छबीला सिंह, सौरभ कुमार और सिंटू कुमार को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7 बेस मशीन, 2 पिस्टल, 1 अर्धनिर्मित देशी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 2 ड्रिल मशीन, 2 मैगजीन और 3 अर्धनिर्मित मैगजीन सहित हथियार निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में उपक्रम बरामद किए।पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और जल्द ही सभी संबंधित लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।
TagsBiharहथियारफैक्ट्रीखुलासाBiharweaponsfactorydiscovery जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





