
x
Bihar News: वह चार साल का बच्चा था। शनिवार को वह घर से निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। फिर जब शव मिला, तो लोग उसे देखकर चौंक गए। शनिवार से लापता बच्चे का शव मुंगेर में शौचालय की टंकी से बरामद किया गया। घटना खड़गपुर थाना क्षेत्र के खीरीडीह गांव की है। मृतक की पहचान करीमन यादव के पुत्र सुशांत कुमार (04) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुशांत शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। फिर परिजनों ने हवेली खड़गपुर थाने को इसकी सूचना दी।
फिर पुलिस भी बच्चे की खोजबीन में जुट गई। रविवार को ग्रामीणों की मदद से घर के पास ही शौचालय की टंकी से सुशांत कुमार का शव बरामद किया गया। घटना के संबंध में मृतक के पिता करीमन यादव ने पुलिस को बताया कि हम लोगों का दो घर है। एक घर में हम सभी लोग रहते हैं और दूसरे घर में हमारे भाई रहते हैं। सुशांत खेलने जाने की बात कह कर घर से निकला था. काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई. लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. रविवार को हमारे पुराने घर के शौचालय की टंकी का उपरी ढक्कन थोड़ा सा खिसक गया था. शौचालय की टंकी को उठाकर देखा गया तो बच्चा शौचालय के गंदे पानी में तैरता हुआ दिखा. ग्रामीणों की मदद से उसे शौचालय की टंकी से बाहर निकाला गया|
आशंका है कि किसी ने सुशांत की हत्या कर उसे शौचालय की टंकी में फेंक दिया है. शव मिलने की सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर के प्रभारी एसडीपीओ सह तारापुर एसडीपीओ सिंधु शेखर, खड़गपुर सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, खड़गपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा, एसआई कुंदन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. घटना के बाद तीन सदस्यीय एफएसएल टीम खीरीडीह गांव पहुंची और मामले की जांच की. ग्रामीणों व परिजनों की मांग पर मामले का पर्दाफाश करने के लिए डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका|
TagsBiharटैंकबच्चेशवहत्याआरोप Bihartankchildbodymurderallegationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





