
x
Bihar बिहार: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के नोनहर गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के बधार स्थित सूखे कुएं से 18 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धनगाई गांव निवासी स्वर्गीय मदन राम के पुत्र सूरज राम के रूप में की गई। युवक पिछले चार दिनों से लापता था और परिजन उसकी तलाश में भटक रहे थे। कुएं से आ रही तेज बदबू के कारण जब एक चरवाहे ने अंदर झांका तो रहस्य का पता चला।
सूरज राम के परिजनों के अनुसार वह 3 जून की शाम से घर से लापता था। उसी दिन से उसका फोन भी बंद आ रहा था, जिससे शक गहरा गया। ग्रामीणों का कहना है कि 3 जून को वह गांव में देखा गया था, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। 5 जून को उसकी मां मीरा कुंवर ने बिक्रमगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना मिलते ही बिक्रमगंज डीएसपी कुमार संजय, बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार और सूर्यपुरा थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
शव को कुएं से बाहर निकाला गया, जिसके बाद परिजनों ने शव पर पहने कपड़े और चप्पल से सूरज की पहचान की। हालांकि शव की स्थिति इतनी खराब थी कि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
स्थानीय लोगों और परिजनों का मानना है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को दूसरे गांव के सुनसान बंजर भूमि पर लाकर कुएं में फेंक दिया गया। उस पर मिट्टी और घास डालकर साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया, ताकि शव की दुर्गंध बाहर न आए और घटना छिपी रहे। पुलिस को घटनास्थल से कुछ अहम सुराग भी मिले हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया जा रहा है।
TagsBiharयुवकशवकुएंदहशतBiharyouthbodywellpanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





