
x
Bihar बिहार: लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में मंगलवार की देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात अपराधियों ने बलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन कुमार उर्फ डोमू सिंह और वार्ड सदस्य इंदु देवी के पुत्र व प्रतिनिधि चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों श्राद्ध कर्म भोज में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटनास्थल श्राद्ध भोज स्थल से महज 20 मीटर की दूरी पर बताया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक गोलियों की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई।
ग्रामीणों ने बताया कि हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, अपराधी अंधाधुंध फायरिंग करते हुए गांव से फरार हो चुके थे। गोलीबारी की आवाज से पूरे गांव में दहशत फैल गई। वहीं घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटनास्थल के पास से गुजर रही गश्ती वाहन को सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे अपराधियों को भागने का मौका मिल गया। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और माहौल में शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।
जिले में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक गोलियों की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, अपराधी अंधाधुंध फायरिंग करते हुए गांव से बाहर निकल चुके थे। फायरिंग की आवाज से पूरे गांव में दहशत फैल गई।
Next Story





