
x
Bihar बिहार : मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में 5 फरवरी 2026 को हुए बढ़ई मिस्त्री सुनील ठाकुर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में लकड़ी दुकानदार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैतपुर-करजा मार्ग स्थित विशंभरपुर चौर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। बाद में शव की पहचान 41 वर्षीय सुनील ठाकुर के रूप में हुई, जो मोतिहारी जिले के बीजधारी निजामत गांव के निवासी थे और सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में मजदूरी करते थे। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे। शुरुआती तौर पर परिजनों ने लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि, पुलिस की जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि हत्या कहीं और की गई थी और शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से घटना स्थल से दूर लाकर फेंका गया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि करजा थाना क्षेत्र के लकड़ी दुकानदार संतोष कुमार ने सुनील ठाकुर को एडवांस पैसे की वापसी को लेकर सिलीगुड़ी से बुलाया था। दुकान में पैसे को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और संतोष कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सुनील ठाकुर की हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए मृतक का मोबाइल फोन जला दिया और शव को पिकअप वैन में लोड कर करीब 10 किलोमीटर दूर विशंभरपुर चौर में फेंक दिया। इस दौरान मृतक के कपड़े और अन्य सामान भी रास्ते में गिर गए।
इस मामले में पुलिस ने करजा थाना क्षेत्र के रहने वाले संतोष कुमार, विजय कुमार और सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिकअप वैन, जला हुआ मोबाइल फोन और उसके पुर्जे भी बरामद कर लिए हैं। ग्रामीण एसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsBiharमिस्त्री सुनील ठाकुरहत्याखुलासा3 गिरफ्तारBihar: Mechanic Sunil Thakur's murder solvedthree arrested. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





