
x
Bihar : पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोविंद गांव में केस वापस लेने की धमकी के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने युवक के पेट में तीन गोलियां दाग दीं। गंभीर हालत में उसे बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जलगोविंद गांव निवासी 40 वर्षीय धर्मवीर पासवान के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि धर्मवीर पर पिछले कई दिनों से एक पुराने विवाद को लेकर स्थानीय मुखिया पति और उसके समर्थकों द्वारा केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। लगातार मिल रही धमकियों से वह मानसिक रूप से परेशान था।
परिजनों के अनुसार शनिवार रात कुछ दबंग लोग धर्मवीर के पास पहुंचे और एक बार फिर केस वापस लेने की धमकी दी। धर्मवीर ने सुबह इस पर बात करने की बात कही, जिससे गुस्साए अपराधियों ने मौके पर ही उसके पेट में तीन गोलियां मार दीं। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। गांव के लोग आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर किया गया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान देर रात धर्मवीर की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद करीब तीन घंटे तक शव वाहन उपलब्ध नहीं होने से शव अस्पताल परिसर में पड़ा रहा। इससे आक्रोशित परिजनों ने शव को एनएच-31 पर रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने में जुट गई। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। परिजन इस हत्या के लिए गांव के ही कुछ दबंग लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
TagsBiharयुवकहत्याहाईवेजाम Biharyoung manmurderhighwayblockade जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





