बिहार

Bihar: घर में घुसकर मां-बेटे की बेरहमी से हत्या

Sarita
23 Jun 2025 12:22 PM IST
Bihar: घर में घुसकर मां-बेटे की बेरहमी से हत्या
x
Bihar बिहार: बिहार के खगड़िया जिले में जमीन विवाद में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई और किसी को उनकी मौत पर शक न हो इसके लिए बदमाशों ने उनके शव को दरांती से काट दिया. मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर गांव के वार्ड नंबर 9 में हुई. मृतकों की पहचान 35 वर्षीय मां फूला देवी और 19 वर्षीय बेटे पंकज कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर में घुसकर मां फूला देवी और बेटे पंकज कुमार की सोए हुए अवस्था में हत्या कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई|
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि मृतक फूला देवी का पति शैतान सिंह पहले से ही जमीन विवाद से जुड़े एक हत्या के मामले में जेल में बंद है. आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश के चलते बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतक की बेटी ने बताया कि अपराधियों ने उसकी मां और भाई को गोली मारने के बाद दरांती से काट भी डाला. इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है.
Next Story