
x
Bihar:पूर्णिया के रामबाग चौक पर देर शाम एक मामूली अफवाह ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। मोमो में मिलावट का झूठा आरोप लगाकर आक्रोशित भीड़ ने न केवल कानून की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि एक गरीब दुकानदार की रोजी-रोटी (ठेला) को आग के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अफवाह फैलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है।
जब बाजार अपने शबाब पर था, तभी रामबाग चौक पर स्थित एक मोमो ठेले को लेकर किसी ने मिलावट की अफवाह उड़ा दी। बिना किसी जांच या ठोस सबूत के भीड़ उग्र हो गई। दुकानदार, जो जलालगढ़ क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है, उसने जान बचाने के लिए मौके से भागना ही बेहतर समझा। पीछे से उग्र भीड़ ने ठेले को तहस-नहस कर उसमें आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मोर्चा संभाला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रविवार संध्या से ही रामबाग चौक पर भारी पुलिस बल तैनात है।
वहीं सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने साफ तौर पर कहा कि प्रथम दृष्टया मिलावट का कोई प्रमाण नहीं मिला है। यह पूरी तरह से एक सुनियोजित अफवाह प्रतीत होती है। पुलिस ने अफवाह फैलाने और शांति भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कानून हाथ में लेकर किसी की संपत्ति को आग लगाना जघन्य अपराध है। पीड़ित दुकानदार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
TagsBiharमिलावटफूंकामोमोठेलाadulterationset on firemomosstall जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





