बिहार

Bihar: नाबालिग से दुष्कर्म , आरोपी फरार, पुलिस ने तलाश शुरू की

Sarita
9 May 2025 10:52 AM IST
Bihar: नाबालिग से दुष्कर्म , आरोपी फरार, पुलिस ने तलाश शुरू की
x
Bihar बिहार: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में क्रिकेट खेल रहे नाबालिग बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है। पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में भर्ती कराया गया है। फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। सदर डीएसपी अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में गुरुवार को क्रिकेट खेलने गए 10 वर्षीय बच्चे के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों ने बताया कि युवक लड़के को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़का रोता हुआ घर पहुंचा। पूछने पर उसने दुष्कर्म की बात बताई। परिजनों ने बताया कि यह सुनकर वे लोग स्तब्ध रह गए। पीड़ित को तुरंत इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में ले जाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने राजकुमार नामक युवक पर बेटे के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
पंडासारा निवासी बैजू धनखड़ का 10 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार बैट-बॉल खेलने गया था। उसके पिता नगर निगम में कार्यरत हैं। उमेश बैठा का पुत्र राजकुमार बैठा उसे बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। बालक रोता हुआ घर लौटा तो उसके पिता उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में लेकर आए।
Next Story