बिहार

Bihar : बिजली गिरने से मैकेनिक की मौत

Sarita
18 Jun 2025 11:36 AM IST
Bihar : बिजली गिरने से मैकेनिक की मौत
x
Bihar बिहार: रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के भदोखरा गांव के बंजर जमीन में मंगलवार की रात बिजली गिरने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान बक्सर जिले के रघुनाथपुर गांव निवासी महेश राम के रूप में हुई है और पुलिस ने सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिजली मिस्त्री भदोखरा गांव के बंजर जमीन में तेज आंधी और बारिश के कारण टूटे तारों को ठीक करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली की चपेट में आ गया।
इस दौरान वहां मौजूद अन्य सहकर्मियों की मदद से उसे बिजली के खंभे से नीचे उतारा गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि घटना के संबंध में सासाराम अंचलाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद मुआवजे का प्रावधान है और मामले की जांच के बाद मुआवजा दिया जाएगा।
Next Story