
x
Bihar बिहार: नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या कर दी गई और उसका शव उसके घर से करीब 300 मीटर दूर कुंभारी नदी के किनारे फेंक दिया गया. मृतक की पहचान बिंद गांव निवासी शिवालक रविदास के 36 वर्षीय पुत्र राजू रविदास के रूप में हुई है. वह हाल ही में हरियाणा से गांव लौटा था. राजू की मां छठी देवी ने बताया कि उसका बेटा मंगलवार की शाम शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. बुधवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए नदी की ओर गए तो शव जलकुंभी में पड़ा मिला, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. परिजनों के मुताबिक राजू का मंगलवार को पड़ोसी से विवाद हुआ था, जिसमें पड़ोसी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी|
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और क्यों की. छठी देवी का आरोप है कि राजू की ईंट और लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और फिर शव को नदी में फेंक दिया गया. मृतक हरियाणा में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था और करीब 10 दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। दो दिन पहले उसकी पत्नी रेखा देवी अपने बच्चों के साथ मायके गई थी। राजू के चार बच्चे हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। पति की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी भी मायके से लौट रही है।
बिंद थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। शरीर पर कई चोट के निशान हैं, जिससे साफ पता चलता है कि युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई है। प्रथम दृष्टया आशंका है कि हत्या कहीं और की गई है और शव को यहां लाकर फेंका गया है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
TagsBiharमजदूरशवसनसनBiharLaborerBodySensation जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





