बिहार

Bihar :अवैध देह व्यापार रैकेट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Sarita
31 Jan 2026 9:45 AM IST
Bihar :अवैध देह व्यापार रैकेट का खुलासा,  चार आरोपी गिरफ्तार
x
Bihar बिहार : नवादा पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के नवीनगर इलाके में अवैध देह व्यापार के एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में हलचल देखी गई।सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 29 जनवरी 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि नवीनगर स्थित श्रवण यादव के मकान में नाबालिग लड़कियों से अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष और महिला पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित की गई।
छापामारी के दौरान मौके से चार पुरुषों और दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पूछताछ में नाबालिग लड़कियों ने बताया कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जाता था और इसके बदले उन्हें कुछ पैसे दिए जाते थे। इसके बाद विधिवत तलाशी लेकर मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नगद राशि जब्त की गई।
पुलिस ने दोनों नाबालिग पीड़िताओं को महिला अभिरक्षा में सौंप दिया। वहीं गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को थाना लाकर सघन पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अवैध देह व्यापार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। इसके बाद सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों में रौशन कुमार उर्फ साहेब कुमार उर्फ लंगड़ा, गुलशन कुमार, तनु कुमार और प्रियांशु कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार रोशन कुमार और गुलशन कुमार ग्राहकों को फंसाकर लाते थे, जबकि तनु कुमार और प्रियांशु कुमार को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।पुलिस ने बताया कि इस अवैध धंधे का मुख्य सरगना संजय सिंह है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है|
Next Story