
x
Bihar बिहार: बिहार के बांका जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मामला जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के खुर्द कोल गांव का है। मृतका की पहचान अनिल राम की पत्नी गुड़िया देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात गुड़िया देवी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रही थी, तभी उसके पति ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसके परिजन जागे तो देखा कि पूरा घर खून से लथपथ था, जिसे देखकर वे डर गए। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है। परिजनों का कहना है कि आरोपी पति पिछले दो महीने से महिला पर विवाहेतर संबंध का आरोप लगाकर मारपीट कर रहा था। इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story





