
x
Bihar बिहार: रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुराईच सिवान इलाके में एक खेत से रविवार की शाम मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, कंकाल जगजीवन कैनाल नहर के उत्तरी छोर स्थित एक खेत से बरामद हुआ है। कंकाल का सिर और धड़ अलग-अलग पाया गया। शव का कुछ हिस्सा जानवरों द्वारा खाया हुआ प्रतीत होता है।खेत में मानव कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। सर्वप्रथम एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य इकट्ठा किये और फिर कंकाल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भिजवा दिया। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास शव जलाए जाने के भी सबूत मिले हैं, जिसको देखते हुए हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस कंकाल की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास के थानों में दर्ज मिसिंग रिपोर्ट को खंगाला जा रहा है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ चल रही है। पुलिस के अनुसार, कंकाल की पहचान और मौत के सटीक कारणों का खुलासा फॉरेंसिक जांच और डीएनए टेस्ट के बाद हीं हो पाएगा। इधर खेत से मानव कंकाल मिलने से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
TagsBiharखेतनरकंकालहड़कंपBiharfieldhuman skeletonpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





