बिहार

Bihar: भीषण सड़क हादसा,दो युवकों की मौत

Sarita
9 May 2025 12:22 PM IST
Bihar: भीषण सड़क हादसा,दो युवकों की मौत
x
Biharबिहार: बिहार के जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार रात परस बिगहा थाना क्षेत्र के कसमा गांव के पास हुई. मृतकों की पहचान मिंटू कुमार और भोला कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे|
इसी दौरान रास्ते में एक हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया|वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|
Next Story