
x
Bihar: सीतामढ़ी और शिवहर पुलिस के रिकॉर्ड में कुख्यात अपराधी के रूप में दर्ज नीरज पाठक उर्फ चाइनीज एक बार फिर वह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उसकी आपराधिक दास्तां लंबी है। जेल जाना और बाहर आना नीरज पाठक की आदत में शामिल हो चुका है। पूर्व में वह हत्या समेत अन्य संगीन और बड़े अपराधों में जेल जाता रहा है। इस बार वह चरस के साथ पकड़ा गया है। पुलिस की पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिवहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे श्री नारायण सिंह की चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें नीरज पाठक का नाम आया था।
रीगा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर वाहन जांच कर नीरज को गिरफ्तार किया है। वह आधा किलो नशीला पदार्थ (कथित तौर पर चरस) के साथ दबोचा गया है। वह जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा गांव के राघो पाठक का पुत्र है। पुलिस की माने, तो नीरज पाठक उर्फ चाइनीज का तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात विकास झा उर्फ कालिया गिरोह से संबंध रहा है। रीगा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात बदमाश चाइनीज रीगा के रास्ते मादक पदार्थ ला रहा है।
सूचना मिलते ही रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक आते दिखा। वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी बाइक की डिक्की की तलाशी लेने पर आधा किलो चरस जैसा दिखने वाला मादक पदार्थ बरामद हुआ।
TagsBiharचाइनीज चरसतस्करीहिस्ट्रीशीटरगिरफ्तारBiharChinese hashishsmugglinghistory-sheeterarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





