
x
Bihar बिहार: सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में होटल संचालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कचहरी रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लखरांव गांव निवासी बलिंदर यादव के रूप में हुई है, जो ललित बस स्टैंड के पास लिट्टी-चोखा का होटल चलाता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बलिंदर यादव प्रतिदिन की तरह सुबह अपना होटल खोलने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात पिकअप ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को वापस घटनास्थल पर लाकर सड़क पर रख दिया और सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर यातायात को पूरी तरह से बाधित कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। क्या कहती है पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी और सीवान सदर सीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsBiharपिकअपसंचालककुचलाBiharpickupoperatorcrushedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





