
x
Bihar: भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के बारी मकंदपुर निवासी सब्जी विक्रेता संजय मंडल (45 वर्ष, पिता स्व. जलधर मंडल) की मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे सब्जी बेचते समय उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द और जलन की शिकायत हुई। उन्होंने तुरंत अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और पास की एक दवा दुकान से दवा भी ली, लेकिन उनकी हालत और बिगड़ती गई। परिजन पहले उन्हें भागलपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां नंबर कम होने के कारण उनका इलाज नहीं हो सका। इसके बाद उन्हें नवगछिया बस स्टैंड स्थित एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां प्रारंभिक इलाज शुरू हुआ, लेकिन हालत बिगड़ती गई।
परिजनों का कहना है कि संजय मंडल खुद पैदल क्लिनिक पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनके हाथ-पैर अचानक ठंडे पड़ने लगे। डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी चंपा कुमारी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही थीं। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं। पत्नी ने बताया कि संजय मंडल ही परिवार का एकमात्र सहारा था, लेकिन अब पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को दाह संस्कार के लिए घर ले गए। घटना से पूरा गांव और परिवार बेहद दुखी है।
TagsBiharदिलदौराइलाजमौतBiharheartattacktreatmentdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





