बिहार

Bihar: नाले में मिली सिर कटी लाश,मची सनसनी

Sarita
12 April 2025 8:21 AM IST
Bihar: नाले में मिली सिर कटी लाश,मची  सनसनी
x
Bihar बिहार: जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हत्या से सनसनी फैल गई। शुक्रवार को रामपुर मोड़ के पास सड़क किनारे नाले में एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान केंदुआर निवासी बिहारी यादव के रूप में हुई। उसकी हत्या बड़े ही निर्मम तरीके से की गई थी। आरोपियों ने न सिर्फ उसका सिर धड़ से अलग कर दिया, बल्कि उसका गुप्तांग भी काट दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
परिजनों के मुताबिक बिहारी यादव सोमवार को कोलकाता से घर लौटा था। इंग्लिश मोड़ पहुंचने के बाद उसने अपनी पत्नी रिंकू देवी को फोन कर अपने आने की जानकारी दी। आधे घंटे बाद रिंकू देवी ने दोबारा फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही एक रिश्तेदार ने रामपुर और केंदुआर के बीच सड़क किनारे एक शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान बिहारी यादव के रूप में की।
शव के पास से मिठाई का डिब्बा और एक थैला भी मिला है। परिजनों का आरोप है कि मृतक का चाचा सुनील यादव, सीटू यादव व अन्य से वर्ष 2016 से जमीन विवाद चल रहा था। उसे कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी थी। परिजनों को आशंका है कि इस जघन्य हत्या के पीछे इन्हीं लोगों का हाथ हो सकता है। पति की हत्या की खबर सुनते ही पत्नी रिंकू देवी बेहोश हो गयी। बच्चे शव से लिपट कर फूट-फूट कर रोने लगे। यह दृश्य देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गयीं। आक्रोशित ग्रामीणों ने इंग्लिश मोड़-शंभूगंज मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
हत्या और फिर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही बांका एसडीपीओ विपिन विहारी, अमरपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार झा, बीडीओ प्रतीक राज, सीओ रजनी कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पदाधिकारियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
Next Story