बिहार

Bihar : खेत में मिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
1 Jun 2025 10:46 AM IST
Bihar : खेत में मिला अधजला शव,  जांच में जुटी पुलिस
x
Bihar बिहार: सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के गौर गांव में एक खेत में अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह घटना शनिवार की देर रात तब प्रकाश में आई, जब ग्रामीणों ने खेत में एक व्यक्ति का अधजला शव पड़ा देखा. मृतक की पहचान उसी गांव के 55 वर्षीय सत्यनारायण प्रसाद के रूप में हुई है, जो कुर्मी महतो का पुत्र था. परिजनों के मुताबिक सत्यनारायण प्रसाद शुक्रवार की दोपहर से लापता थे. उनके बेटे राजन महतो ने बताया कि पूरे परिवार ने दिनभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. शनिवार की रात ग्रामीणों ने खेत में शव मिलने की सूचना दी|-
परिजन मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान उसके कपड़ों और जेब में रखे लाइट के आधार पर हुई. परिजनों ने बताया कि शव की स्थिति काफी भयावह थी. मृतक के चेहरे और शरीर पर तेजाब डालकर पहचान मिटाने का प्रयास किया गया था. इससे आशंका जताई जा रही है कि सत्यनारायण की हत्या कर शव को जला दिया गया है, ताकि कोई सबूत न मिल सके. घटना की सूचना मिलते ही जी.बी. नगर थाने की पुलिस और एसडीपीओ अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के बेटे के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही फोरेंसिक टीम (एफएसएल) को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की
गंभीरता
को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।
जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और परिजनों व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस जघन्य हत्याकांड को लेकर गांव में गहरा आक्रोश है। लोग इसे पूर्व नियोजित साजिश बता रहे हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस घटना के पीछे कौन लोग थे और क्या कारण थे।
Next Story