बिहार

Bihar: खरीदारी कर घर लौट रहे दादा-पोते को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

Sarita
8 Aug 2025 12:38 PM IST
Bihar:  खरीदारी कर घर लौट रहे दादा-पोते को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला
x
Bihar बिहार: बिहार के दरभंगा जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दादा-पोते की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिले के जाले थाना क्षेत्र अंतर्गत SH-97 पर हुआ। मृतकों की पहचान राढ़ी दक्षिणी पंचायत के बिहारी गांव निवासी राम शरण शर्मा (65 वर्ष) और उनके पोते के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राम शरण शर्मा अपने पोते के साथ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे, तभी थाना क्षेत्र अंतर्गत अत्तरबेल के पास SH-97 पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में राम शरण शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच कर रही है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। वहीं, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story