
x
Bihar Flood :बिहार में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुपौल, दरभंगा और आसपास के जिलों में कोसी नदी के उफान ने ग्रामीणों का जीवन तबाह कर दिया है। अकेले सुपौल जिले में 80 से ज़्यादा घर नदी में समा गए हैं, जबकि कई गाँव कटाव की चपेट में आ गए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। सुपौल जिले की बलवा पंचायत और किशनपुर प्रखंड की दुबियाही पंचायत में अब तक 100 से ज़्यादा घर कोसी में समा चुके हैं। बलवा के लालगंज वार्ड-13 में सोमवार रात 40 परिवारों के 60 घर नदी में बह गए। इसी तरह, बेलागोठ गाँव का वार्ड आठ पूरी तरह से मिट गया है, जबकि वार्ड सात का एक बड़ा हिस्सा नदी में समा गया है।
पिछले 24 घंटों में कोसी ने वार्ड छह में तीन दर्जन से ज़्यादा घरों को निगल लिया है। हालात ऐसे हैं कि सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। नावों के अभाव में लोग अपने घरों में बंद हैं और बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। रभंगा ज़िले के किरतपुर अंचल के कई गाँव पानी में डूब गए हैं। भंडरिया गाँव पूरी तरह से घिर गया है। भंडरिया-कदवारा और भंडरिया-रघुनाथपुर सड़कों पर पानी बहने के कारण यहाँ से निकलने का रास्ता बंद है।
किरतपुर अंचल का ढाका भलुआहा गाँव सबसे ज़्यादा प्रभावित है। वहीं, बनरी, लक्ष्मीनियाँ और चकला जैसे गाँवों के लोग अपने मवेशियों के साथ ऊँचे स्थानों पर शरण लेने लगे हैं। कई ग्रामीण पश्चिमी तटबंध के किनारे झोपड़ियाँ बनाकर अस्थायी आश्रय स्थल बना रहे हैं।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में सामुदायिक रसोई की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। सुपौल के डीएम ने कहा है कि राहत कार्य जारी है, लेकिन हकीकत यह है कि नावों और राहत सामग्री की कमी के कारण ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भागलपुर में भी बाढ़ का पानी तिलका मांझी विश्वविद्यालय परिसर तक पहुँच गया है। स्थिति चिंताजनक है क्योंकि सीनेट हॉल, बूढ़ानाथ और सखीचंद घाट पर भी पानी भर गया है।
TagsBihar FloodकोसीतबाहीKosidevastationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





